ताज़ा-ख़बर

गढ़वा- रामानुजगंज व पंड़वा -छतरपुर सड़क फोरलेन कराने को ले सांसद ने विभागीय सचिव से किया आग्रह

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary5 घंटे पहलेझारखण्ड

डीपीआर को शीघ्र अंतिम रूप देकर स्वीकृति प्रदान किया जाएगा।

गढ़वा- रामानुजगंज व पंड़वा -छतरपुर सड़क फोरलेन कराने को ले सांसद ने विभागीय सचिव से किया आग्रह

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर से मुलाकात की । उन्होंने सचिव से कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की दो अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना क्रमशः एनएच 139 का हरिहरगंज- सीलीदाग खंड पूर्व में ही फोरलेन के रूप में विकसित किया जा चुका है। साथ ही एनएच -343 के अन्य हिस्सों का भी फोरलेन निर्माण पूर्ण हो चुका है। परंतु पड़वा मोड़ -सीलीदाग- छतरपुर का लगभग 22 किलोमीटर लंबा शेष भाग अभी तक फोरलेन नहीं होने के कारण पूरे कॉरिडोर में एक प्रमुख बाधा बना हुआ है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, जिससे लगातार जाम की स्थिति, यात्रा समय में वृद्धि तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इधर केंद्रीय सचिव वी उमाशंकर ने सांसद बीडी राम से कहा कि गढ़वा -रामानुजगंज व पंड़वा मोड़-सीलीदाग-छतरपुर दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार की जा रही है। डीपीआर को शीघ्र अंतिम रूप देकर स्वीकृति प्रदान किया जाएगा। साथ ही उक्त दोनों परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कराया जाएगा। उपरोक्त दोनों फोरलेन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से पलामू, गढ़वा एवं आसपास के जिलों के नागरिकों को सुरक्षित, सुगम, तीव्र एवं आधुनिक सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक, कृषि, व्यापारिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी एवं निवेश, रोजगार तथा आवागमन की सुविधा होगा। उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

इन्हें भी पढ़ें.