ताज़ा-ख़बर

चेक डैम निर्माण की कवायद तेज, डीएफओ ने कई पंचायतों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

चेक डैम के निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल, जल संरक्षण को बढावा मिलेगा, खेती में सुधार और किसानो के आय में वृद्धि की संभावना होगे : डीएफओ

चेक डैम निर्माण की कवायद तेज, डीएफओ ने कई पंचायतों का किया निरीक्षण

अमित सहाय गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत बदवारा, गोलगो, गेनरो सहित आधा दर्जन पंचायतों में जल संरक्षण और किसानों की सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चेक डैम निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। डीएफओ मनीष कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएफओ ने करीब 20 स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। इनमें से 5 स्थानों को चेक डैम निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया है। चयनित स्थलों पर अब आगे की कागजी प्रक्रिया (पेपर वर्क) तेजी से पूरी की जाएगी, ताकि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

डीएफओ ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर चेक डैम का निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे खेती में सुधार होगा और किसानों की आय बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भूजल स्तर में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चेक डैम निर्माण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में हरियाली बढ़ेगी। विभाग की ओर से योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी चयनित स्थलों का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ हो सके। जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें.