ताज़ा-ख़बर

बेटियों का हत्यारा पिता को न्यायिक आदेश पर भेजा गया जेल भेज, हत्या के कारणो का पता लगाने में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: Amit Sahay1 दिन पहलेझारखण्ड

नंदू ने तीनों बेटियों को पढ़ाई के नाम कमरे में ले गया और बारी-बारी से तीनों की धारदार हंसुआ से गला काट कर हत्या कर दिया।

बेटियों का हत्यारा पिता को न्यायिक आदेश पर भेजा गया जेल भेज, हत्या के कारणो का पता लगाने में जुटी पुलिस

गिरिडीह: तीन बेटियों की हत्या करने वाले पिता नंद किशोर यादव उर्फ नंदू यादव को न्यायिक आदेश पर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। हालांकि हत्या के कारणो का नंदू यादव ने खुलाशा फिलहाल नही किया है।

मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, तो उसे देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी थी। लोगों में तीन बेटियों की हत्या को लेकर इतना गुस्सा दिखा, कि अगर उसे भारी पुलिस बल के मौजूदगी में मेडिकल जांच के लिए नहीं लाया जाता, तो कोई घटना हो सकती थी। इस दौरान मुफ्फसिल थाना में पहले नंदू यादव के हाथों का फिंगर प्रिंट लिया गया। उसके बाद सदर अस्पताल में जांच के क्रम में नाखूनों का सैंपल लिया गया। जिससे यह हैवान तथ्यों और सबूतों के अभाव में रिहा न हो जाए। इधर महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी को दिए फर्द बयान में नंदू यादव की पत्नी राधा देवी ने इस बात का जिक्र किया है कि उसके पति नंदू की दोस्ती मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूर्णा नगर निवासी भीम राणा और उसकी पत्नी गीता देवी से भी थी। पत्नी राधा देवी ने पुलिस को दिए फर्द बयान में आरोप लगाते हुए कहा है कि भीम राणा और उसकी पत्नी गीता देवी के साथ उसके पति की दोस्ती होने के कारण अक्सर दोनों पति पत्नी में विवाद होता रहता था।

नंदू यादव और भीम राणा एक दूसरे के साथ शराब भी पीते थे। बताया कि 7 जून को नंदू सारा दिन घर से बाहर था। कई बार कॉल करने के बाद शाम को भीम राणा के साथ घर आया। घर आने पर नंदू और भीम राणा ने साथ में खाना भी खाया भीम वापस घर चला गया। दूसरे दिन सुबह उठते ही नंदू ने तीनों बेटियों को पढ़ाई के नाम कमरे में ले गया और बारी-बारी से तीनों की धारदार हंसुआ से गला काट कर हत्या कर दिया। लेकिन उसने अपनी तीनों बेटिंयों की हत्या क्यूं की, इस बात को लेकर उसने कोई जवाब नही दिया है। हालांकि हत्या के कारणो का पुलिस पता करने मे जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें.