ताज़ा-ख़बर

दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली पुलिस प्रकरण फिर चर्चा में, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

रिपोर्ट: MANISH 12 घंटे पहलेझारखण्ड

कई आपराधिक मामलों के आरोपी की शिकायत पर हुई कार्रवाई पर बहस, कपाली पुलिस के समर्थन में उठी आवाज

दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली पुलिस प्रकरण फिर चर्चा में, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

जमशेदपुर/चांडिल : कपाली ओपी क्षेत्र से जुड़े चर्चित प्रकरण में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। आदिवासी नेता दिनकर कच्छप की हालिया गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एएसआई और महिला आरक्षी से जुड़े विवाद पर विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में कपाली ओपी क्षेत्र निवासी तस्कीन खानम को घर से भगाकर ले जाने के मामले में कांदरबेरा पुनर्वास कॉलोनी की निवासी युवती का नाम सामने आया था। जून 2026 में तस्कीन खानम को दोबारा भगाने के आरोप के बाद कपाली पुलिस द्वारा पूछताछ की गई थी। इसी दौरान तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एएसआई और महिला आरक्षी पर मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। इसी मामले में आदिवासी नेता दिनकर कच्छप ने कथित रूप से पीड़िता का पक्ष उठाया था। अब दिनकर कच्छप को जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 02/2025 एवं 09/2025 के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उनके खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार दिनकर कच्छप के खिलाफ पूर्व में बिरसानगर, सीतारामडेरा, गालूडीह, एमजीएम तथा बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कानून-व्यवस्था भंग करने, बलवा, मारपीट और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले शामिल हैं। दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि कपाली प्रकरण में लगाए गए आरोपों की जांच किस आधार पर की गई थी और उस समय लिए गए प्रशासनिक निर्णयों की प्रक्रिया क्या रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सभी तथ्यों का खुलासा हो सके और जनता के बीच बनी शंकाओं का समाधान हो। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है तथा लोगों की निगाहें जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें.