ताज़ा-ख़बर

दूसरे के बाइक के बैग में लोडेड देशी कट्टा व जिंदा कारतूस रखकर दी थी पुलिस को सूचना

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 घंटे पहलेझारखण्ड

पुलिस को सूचना देने वाला ही निकाला साजिश कर्ता, हुआ गिरफ्तार

दूसरे के बाइक के बैग में लोडेड देशी कट्टा व जिंदा कारतूस रखकर दी थी  पुलिस को सूचना

पांकी (पलामू) : दूसरे के बाइक में लोडेड देशी कट्टा व जिंदा कारतूस रखकर पिपराटांड पुलिस को सूचना देने वाले साजिश करता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए सीडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पिपराटांड थाना अंतर्गत बहेरा बाजार में एक पल्सर बाईक के डिक्की में एक अवैद्ध हथियार रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पिपराटांड़ थाना की पुलिस ने बहेरा बाजार में रिद्धी-सिद्धी फैसन जूता दूकान के बगल में स्थित गली में एक पल्सर बाईक रजिस्ट्रेशन नं.- जेएच 19सी 9296 को खड़ा पाया। जांच करने पर गाड़ी के बैग में एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस पाया गया। बाईक व बाईक में लगे बैग से बरामद एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस को विधिवत जप्त किया गया। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि सूचना दाता पिपराटांड़ थाना के नौडीहा गांव निवासी गुड्डू साईं व क्यूम साई ने ही उक्त बाईक में लगे बैग में हथियार को रखा गया था। जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संबंध में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या-42/2026, 02 अगस्त 2026, धारा-25 (1-इ) ं/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.