रामनवमी जुलूस में महिलाओं की सेवा बनीं मिसाल, तेजश्विनी संगठन ने बांटी ऊर्जा और श्रद्धा
फल-गुड़-चना के साथ सेवा का संदेश, सरिता टॉकीज के पास दिखी महिला शक्ति की अनोखी पहल

आदित्यपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक ओर भक्ति और उत्साह से शहर गुंजायमान रहा वहीं दूसरी ओर महिला शक्ति ने सेवा और समर्पण का अनोखा उदाहरण पेश किया। शनिवार को जुलूस के दौरान सरिता टॉकीज के समीप तेजश्विनी संगठन द्वारा श्रद्धालुओं के बीच फल एवं गुड़-चना का वितरण किया गया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। इस सेवा कार्य की खास बात यह रही कि इसे पूरी तरह महिलाओं ने संगठित होकर संचालित किया। संगठन की सदस्य नीतू शर्मा के नेतृत्व में यह पहल न केवल श्रद्धालुओं के लिए राहत लेकर आई बल्कि समाज में महिला सहभागिता की मजबूत तस्वीर भी प्रस्तुत की। जुलूस में शामिल हजारों श्रद्धालु जब सरिता टॉकीज के पास पहुंचे तो उन्हें सेवा शिविर में ताजे फल और गुड़-चना वितरित किया गया। गर्मी और भीड़ के बीच यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बनी। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भक्ति के साथ सेवा का सजीव उदाहरण बताया। कार्यक्रम में मनीषा शर्मा, रिकी सिंह, संध्या सिंह, कनकलता, डॉली सिन्हा, मनीषा प्रिया, गायत्री देवी, लता भारद्वाज, प्रतिमा देवी, सुमन सिंह, सबिता किर्तोनिया, वीणा साहू, लवली दास, गुड़िया कुमारी, जान्हवी कुमारी, नीतू मिश्रा, मीरा तिवारी, नीतू सोनी, आशा चौधरी, पूनम कौर, रेखा देवी सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान महिलाओं ने न केवल सेवा का कार्य किया बल्कि पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर यह भी साबित किया कि समाज के हर क्षेत्र में उनकी भूमिका अहम है। तेजश्विनी संगठन की इस पहल ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना ही सच्ची आस्था का परिचायक है।