ताज़ा-ख़बर

टाटा स्टील डंपिंग यार्ड में चोरी का खुलासा, स्कॉर्पियो सहित चार युवक हिरासत में

रिपोर्ट: MANISH 36 मिनट पहलेझारखण्ड

गम्हरिया पुलिस की कार्रवाई के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म, पूछताछ जारी

टाटा स्टील डंपिंग यार्ड में चोरी का खुलासा, स्कॉर्पियो सहित चार युवक हिरासत में

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा स्टील गम्हरिया के डंपिंग यार्ड से कथित रूप से चोरी किए गए सामानों के साथ चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेस-5 स्थित टाटा स्टील गम्हरिया के डंपिंग यार्ड से सामान चोरी होने की सूचना पर गम्हरिया थाना पुलिस सक्रिय हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो संख्या JH05EH-2727 के साथ चार युवकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान निशांत पांडे, नवीन प्रामाणिक, अमित और तुषार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन से कंपनी के कथित चोरी किए गए सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल सभी से गम्हरिया थाना में पूछताछ की जा रही है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि मामले में आरोपियों के साथ सांठगांठ कर उन्हें छोड़ने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं तथा कंपनी के सामान को कहां ले जाने की तैयारी थी। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उद्योग क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़ें.