ताज़ा-ख़बर

मुंबई में 2.65 करोड़ की चोरी, गावां में मुंबई पुलिस का छापा, 4 लाख का सामान और थार जब्त

रिपोर्ट: Amit Sahay4 घंटे पहलेझारखण्ड

गावां के 2 युवकों ने उपसभापति के घर से की थी चोरी, दोनों गिरफ्तार

मुंबई में 2.65 करोड़ की चोरी, गावां में मुंबई पुलिस का छापा, 4 लाख का सामान और थार जब्त

गिरिडीह : मुंबई में हुई करीब 2.65 करोड़ रुपये की चोरी का तार गिरिडीह के गावां से जुड़ा निकला। मुंबई पुलिस ने गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया और सांख गांव में छापेमारी कर लाखों का चोरी का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पंडरिया निवासी अमित यादव, पिता रामबचन प्रसाद यादव और सांख निवासी सतीश कुमार, पिता पवन मिश्रा मुंबई के वर्ली इलाके में महाराष्ट्र के उपसभापति संजय अहीर के घर पर नौकरी करते थे। आरोप है कि दोनों ने धीरे-धीरे घर से सोना, नकदी और कीमती सामान चुराए। जांच में कुल 2 करोड़ 65 लाख रुपये की चोरी सामने आई। इसके बाद वर्ली थाना में कांड संख्या 341/26 दर्ज हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद वर्ली थाना के पीएसआई योगेश थरवकर, एएसआई अरुण घटकर और सीआईडी की टीम आरोपियों को लेकर गावां पहुंची। गावां थाना पुलिस के सहयोग से दोनों के घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान लगभग 4 लाख रुपये मूल्य का सोना और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी के पैसों से दोनों ने एक नई थार गाड़ी भी खरीदी थी। उसे भी जब्त कर लिया गया है। गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि बरामद सोना और थार वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.