ताज़ा-ख़बर

चैनपुर पंचायत भवन में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ

रिपोर्ट: शनिरंजन 44 दिन पहलेझारखण्ड

इससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, बल्कि ग्रामीणों को योजनाओं की पूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन भी संभव होगा।

चैनपुर पंचायत भवन में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ

चैनपुर: चैनपुर पंचायत भवन में शनिवार को आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन मुखिया शोभा देवी के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन केंद्रों के शुभारंभ से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुँच सकेगी।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा ने बताया कि “आदि कर्मयोगी अभियान” संकल्प, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर आधारित है। जो एकल खिड़की सेवा के रूप में कार्य करेंगे, जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।इससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, बल्कि ग्रामीणों को योजनाओं की पूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन भी संभव होगा।

वही आदि सेवा केंद्र प्रमुख रश्मि भारती टोप्पो ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांवों को नई दिशा एवं पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और ग्राम स्तर पर ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। वही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत सेवक संतोष यादव, सेवा केंद्र प्रमुख रश्मि भारती टोप्पो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.