पलामू से तीन लापता नाबालिग बालिकाएं गोपालगंज से सकुशल बरामद
शहर थाना पुलिस के प्रयास से 27 सितंबर को तीनों बालिकाओं को बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे गोपालगंज क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

मेदिनीनगर,पलामू : शहर थाना क्षेत्र से लापता हुईं तीन नाबालिग बालिकाओं को पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को गोपालगंज से सकुशल बरामद कर लिया। बरामद तीनों बालिकाओं में दो चचेरी बहनें तथा एक उनकी सहपाठी बताई गई
पुलिस के अनुसार, तीनों बालिकाएं 21 सितंबर को बिना किसी को बताए घर से चली गई थीं। 24 सितंबर को परिजनों से सूचना मिलने के बाद शहर थाना कांड संख्या 368/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी
शहर थाना पुलिस के प्रयास से 27 सितंबर को तीनों बालिकाओं को बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे गोपालगंज क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में बालिकाओं ने घूमने के उद्देश्य से बिना बताए घर से जाने की बात कही है। हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। बरामदगी के बाद तीनों बालिकाओं से पूछताछ की जा रही है तथा उनके संबंध में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पलामू पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित बरामद करने की पुष्टि की है।