ताज़ा-ख़बर

रामनवमी पर सरायकेला में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, कई मार्गों पर नो एंट्री लागू

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

डीटीओ गिरिजा शंकर महतो का आदेश: निर्धारित तिथियों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

रामनवमी पर सरायकेला में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, कई मार्गों पर नो एंट्री लागू

सरायकेला-खरसावां : रामनवमी पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो द्वारा विशेष आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 27 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च एवं 2 अप्रैल 2026 को निकलने वाली शोभा यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर ‘नो एंट्री’ लागू रहेगी। इस दौरान सरायकेला थाना क्षेत्र के चाईबासा रोड, खरसावां रोड, कांड्रा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा सहित पूरे शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशानुसार 27 एवं 28 मार्च को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक, जबकि कुछ क्षेत्रों में 2 बजे दोपहर से रात 9 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके अलावा चांडिल क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में पुराना पेट्रोल पंप से बायपास और गोलचक्कर से बाजार मार्ग तक भी निर्धारित तिथियों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

इन्हें भी पढ़ें.