ताज़ा-ख़बर

सरायकेला में ड्रंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पर 20 हजार जुर्माना

रिपोर्ट: MANISH 18 घंटे पहलेझारखण्ड

एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू कुमार का अभियान तेज, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती

सरायकेला में ड्रंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पर 20 हजार जुर्माना

सरायकेला-खरसावां : जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है। एसपी सरायकेला के निर्देश पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू कुमार के नेतृत्व में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को चलाए गए ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए एक चालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू कुमार ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना और क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसपी के निर्देश पर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाएं। नियमों का पालन कर चालक स्वयं के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

इन्हें भी पढ़ें.