ताज़ा-ख़बर

जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार पलटी, 6 की मौत, चार गंभीर

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेदेश

झांसी-कानपुर हाईवे पर हादसा, कार काटकर निकाले गए शव, 4 की हालत गंभीर

जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार पलटी, 6 की मौत, चार गंभीर

जालौन, उत्तर प्रदेश : झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर गांव के पास उस समय हुआ जब एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार कार में सवार एक ही परिवार के लोग अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन कर ललितपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। बचाव कार्य के दौरान कार के दरवाजों को कटर मशीन से काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

इन्हें भी पढ़ें.