ताज़ा-ख़बर

बोकारो जिले में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

सनकी युवक ने खेत में धान रोपने जा रहे वृद्ध दंपत्ति सहित बहु को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो जिले में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, गांव में पसरा मातम

रोते बिलखते परिजन और घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की लगी भीड़

बोकारो : बोकारो के नावाडीह से मुंगोरंगामाटी मुख्य मार्ग पर बस्तेजिया और कुकरलिलवा के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खेत में धान का बीज लेकर रोपाई करने जा रहे एक ही परिवार पर गांव के ही एक सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वृद्ध दंपत्ति की मौके पर ही गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं उनकी बहू गंभीर रूप से बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नावाडीह निवासी जानकी महतो (70 वर्ष)और बहू गोरी देवी (पति: कोलेश्वर महतो, 45 वर्ष)के रूप में की गई।घायल बहु को घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोरी देवी को नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया. वहां डॉ. धनेश रजक द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चास रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ किया गिरफ्तार वारदात की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, एएसआई मिथिलेश सिंह और विमल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी राजू सिंह (40 वर्ष, निवासी, बस्तेजिया) को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है. दिनदहाड़े हुई इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही झामुमो के युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू, नावाडीह मुखिया किरण देवी, पंचायत समिति सदस्य निर्मल महतो, सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो (जैली), सुरेश महतो, भाजपा नेता दशरथ महतो और विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया.

इन्हें भी पढ़ें.