पुलिस टीम पर हमला और साइबर अपराधी को छुड़ाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,
फरार साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल और अन्य आरोपियों पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गिरिडीह: जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर हमला, पथराव और सरकारी वाहन तोड़फोड़ एवं पुलिस की गिरफ्त से साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल को छुड़ाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर गिरिडीह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की जांच कर रही है। दोनो का पहचान चिकसोरिया गांव निवासी 51 वर्षीय जितन मंडल और 20 वर्षीय सूरज मंडल के रूप में हुई है. घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है. सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करने के संबंध मे अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी। इस विशेष अभियान में साइबर थाना, मुफस्सिल थाना, अहिल्यापुर थाना सहित कई थानों की पुलिस टीम शामिल रही. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी जांच में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.