ताज़ा-ख़बर

डायट गम्हरिया में दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर मंथन

रिपोर्ट: MANISH 21 घंटे पहलेझारखण्ड

यू-डाइस+, निपुण भारत और एफएलएन पर विस्तृत चर्चा, जिले की रैंकिंग बेहतर करने पर जोर

डायट गम्हरिया में दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर मंथन

गम्हरिया : डीआईईटी गम्हरिया में 19 फरवरी 2026 को बीपीओ/बीआरपी/सीआरपी की दो दिवसीय गैर-आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जबकि संचालन संकाय सदस्य पंकज कुमार ने किया। प्रथम सत्र में प्रखंड एमआईएस कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सरदार ने यू-डाइस+ के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। जिला अंकेक्षण पदाधिकारी शाहनवाज आलम ने लेखा संबंधी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। रूम टू रीड के प्रोग्राम एसोसिएट आशीष कुमार एवं कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सादाब ने निपुण भारत, एमवीएन, एमबीएन डेटा और एफएलएन पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए जिले की रैंकिंग सुधारने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय बताए। कार्यशाला में ईवीवी, क्लब गतिविधियों, आकलन एवं प्रतिपुष्टि पर भी चर्चा हुई। अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। हर्ष जोहार, पिरामल फाउंडेशन और गांधी फेलोशिप से जुड़े प्रतिनिधियों ने पीएम श्री विद्यालयों हेतु पुस्तक वितरण किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन्हें भी पढ़ें.