ताज़ा-ख़बर

पलामू में दो सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai7 घंटे पहलेझारखण्ड

दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल और फिर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पलामू में दो सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Medininagar: पलामू जिले के हुसैनाबाद और पाटन थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान दो सड़क हादसे हुए। इन हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जपला-दंगवार मुख्य सड़क के नदीआईंन गांव के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रंजन कुमार (20) की मौत हो गई। उनके साथी तक्षक कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल और फिर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बंगाल के चौबीस परगना निवासी ओबिजीत जाना (40) की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सोनू कुमार (32) और सिबना मंडोल (35) घायल हैं।

पुलिस ने दोनों घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया और वाहन जब्त कर लिया है। स्थानीय नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की

इन्हें भी पढ़ें.