ताज़ा-ख़बर

बज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, गांव में छाया मातम

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय शक्तिसेन महतो और 55 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है।

बज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, गांव में छाया मातम

सरायकेला : राजनगर प्रखंड के नीमडीह गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय शक्तिसेन महतो और 55 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शक्तिसेन महतो खेत से लौटते समय बज्रपात की चपेट में आ गए। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दूसरी ओर संतोष महतो गांव के समीप स्थित टॉवर के पास खड़े थे, तभी उन पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। परिजन उन्हें तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष महतो के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। ग्रामीण आह्लाद महतो ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन मद से सहायता राशि प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक और भय का वातावरण है।

इन्हें भी पढ़ें.