ताज़ा-ख़बर

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो रेलवे मजदूरों की मौत, बिहार के कटिहार के रहने वाले थे दोनों

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर हादसा, सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम का काम करने के दौरान गई जान

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो रेलवे मजदूरों की मौत, बिहार के कटिहार के रहने वाले थे दोनों

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना उक्कामाड़ के समीप रेलवे पोल संख्या 254/26-28 के पास हुई। मृतकों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी श्याम कुमार मंडल (26) और रामदेव मंडल (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर दुर्गा इंटरप्राइजेज के माध्यम से रेलवे में सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम से संबंधित कार्य कर रहे थे। शनिवार को दोनों उक्कामाड़ के समीप रेलवे लाइन पर काम में जुटे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और रेलवे विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरवाडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वीरेंद्र कुमार राम ने दो मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और रेलवे विभाग की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद रेलवे कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और काम के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.