ताज़ा-ख़बर

प्रिंस खान के दो शूटर पलामू से गिरफ्तार, सोना कारोबारी से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai2 घंटे पहलेझारखण्ड

कुछ दिनों पहले चतरा के इलाके के एक कारोबारी से करोड़ो की रंगदारी मांगी गई थी।

प्रिंस खान के दो शूटर पलामू से गिरफ्तार, सोना कारोबारी से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

मेदिनीनगर : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटरों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शूटरों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और अन्य सामग्री बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी प्रिंस खान के कहने पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले थे। दरअसल, 21 दिसंबर को पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के ज्वेलरी कारोबारी रंजीत कुमार सोनी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पहाड़ी मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार और गोली मिले हैं। कुछ दिनों पहले चतरा के इलाके के एक कारोबारी से करोड़ो की रंगदारी मांगी गई थी। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया में खबर चली थी, इसी खबर से मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी को प्रिंस खान का नंबर मिला।

इस नंबर से नाजीम ने प्रिंस खान से संपर्क किया और सोना कारोबारी का नंबर दिया। कुछ महीने पहले नाजीम ने सोना कारोबारी से खरीदारी की थी, उसी खरीदारी के बिल से सोना कारोबारी का नंबर मिला था। जिसे उसने प्रिंस खान को दिया था। एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी सोशल मीडिया से मिले नंबर से प्रिंस खान से जुड़े थे। दोनो रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले थे। दोनों ने फायरिंग की घटना से पहले रेकी की थी। नाजीम के खाते में प्रिंस खान ने 24 हजार रुपए एडवांस दिए थे।संबंधित बैंक खाता को सील करने के लिए पुलिस ने पत्र लिखा है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी एक अपने पास पाइप रखे हुए थे, जो देखने में हथियार की तरह लग रहा था। रंगदारी मांगने के बाद दोनों आरोपी ज्वेलरी शॉप के बगल में मौजूद केक दुकान में भी गए थे। नाजीम ने केक का ऑर्डर भी दिया था, ताकि उस पर किसी को शक न हो। पुलिस को रेकी से जुड़ा सीसीटीवी भी मिला है।

दोनो आरोपियों को रंगदारी का मिलना था 20 प्रतिशत

कार्रवाई के दौरान पलामू पुलिस के जांच में कई खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि रंगदारी मिलने के बाद 20 प्रतिशत हिस्सा उन्हें मिलता, जबकि 80 प्रतिशत हिस्सा प्रिंस खान को मिलना था। दोनों आरोपी को पैसों की जरूरत थी। मुर्तजा अंसारी ऑटो चलाता था और किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक किराए के लिए दबाव बना रहा था। नाजीम पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई में पुलिस सब इंस्पेक्टर तंजीलुल मन्नान, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार समेत कई जवान शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.