ताज़ा-ख़बर

महिला सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को दी गई कानूनी अधिकारों व साइबर सुरक्षा की विशेष जानकारी

रिपोर्ट: MANISH 14 घंटे पहलेझारखण्ड

एसपी के निर्देश पर डीएसपी पूजा कुमारी की टीम सक्रिय - पॉक्सो, नशा-मुक्ति और डायल-112 पर छात्राओं को किया जागरूक

महिला सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को दी गई कानूनी अधिकारों व साइबर सुरक्षा की विशेष जानकारी

सरायकेला-खरसावाँ : जिले में महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने और अपराध रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को व्यापक महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व और महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दुगनी में आयोजित हुआ। अभियान के दौरान छात्राओं, महिलाओं और शिक्षकों को महिला अपराधों की पहचान, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा अधिकार, अफीम/गांजा की खेती रोकथाम, नशा-मुक्ति, डायल-112, तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बाल विवाह रोकथाम और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर भी विशेष सत्र लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण के साथ एएसआई नंदिता बिरुआ, आरक्षी अनुराधा और आरक्षी अंजली मुर्मू मौजूद रहीं। सरायकेला-खरसावाँ पुलिस का यह अभियान महिलाओं और छात्राओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.