ताज़ा-ख़बर

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच टोपी, जैकेट, स्वेटर, इनर व कंबल का किया वितरण

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary2 घंटे पहलेझारखण्ड

इतनी ठंड में कई निर्वस्त्र बच्चे मिले। उन्हें नए गर्म कपड़े पहनाए गए। इससे बच्चों को तुरंत राहत मिला।

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच टोपी, जैकेट, स्वेटर, इनर व कंबल का किया वितरण

मेदिनीनगर (पलामू) : कंपकंपाती ठंड ने पलामू में जरूरतमंदों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में गर्म वस्त्र व कंबल देकर काफी राहत प्रदान कर सकते हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुदूरवर्ती गांवों तक जरूरतमंदों के बीच टोपी, जैकेट, स्वेटर, इनर व कंबल का वितरण किया। टीम वरदान ने सतबरवा के पोंची, मटियाही, गोरसोती आदि गांव के भुईंयां टोली पहुंची। वहां सैकड़ों लोगों को राहत प्रदान किया।

इतनी ठंड में कई निर्वस्त्र बच्चे मिले। उन्हें नए गर्म कपड़े पहनाए गए। इससे बच्चों को तुरंत राहत मिला। बुजुर्गों व दिव्यांगों को स्वेटर व जैकेट के साथ- साथ कंबल दिया गया। महिलाओं के लिए साड़ी, सलवार कुर्ता, शॉल व मोजा वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में विवेक वर्मा, मन्नत सिंह बग्गा, शर्मिला वर्मा, नेहा सिंह, निकिता सिंह, सतबरवा के निर्दोष कुमार व दिलीप विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामीणों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।खासकर महिलाओं से अपील की गई कि अपनी बच्चियों को स्कूल अवश्य भेजें। तभी एक सभ्य समाज का निर्माण संभव है।

इन्हें भी पढ़ें.