ताज़ा-ख़बर

सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2026 का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर को

रिपोर्ट: VBN News Desk19 घंटे पहलेझारखण्ड

दरभंगा हाउस परिसर में होंगी रंगोली, चित्रकला, गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2026 का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर को

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत 26 एवं 27 अक्टूबर को रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय के दरभंगा हाउस परिसर में सतर्कता महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव की थीम “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिकता और पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। दो दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

26 अक्टूबर को उद्घाटन के साथ शुरू होगा महोत्सव महोत्सव का उद्घाटन 26 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्ट्रीट पेंटिंग प्रतियोगिता तथा पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं में दो-दो प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें दो प्रतिभागी भाग लेंगे। वहीं, शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक समूह श्रेणी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

27 अक्टूबर को फेस पेंटिंग और गायन प्रतियोगिता महोत्सव के दूसरे दिन 27 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी समयावधि में एकल गायन प्रतियोगिता भी होगी। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में दो प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय आयोजन का समापन दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित समापन समारोह के साथ होगा।

सीसीएल की यह पहल रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महोत्सव के माध्यम से कार्यस्थल और समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.