ताज़ा-ख़बर

छोटा गम्हरिया पंचायत विवाद पर ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो का जवाब, कहा : 5 साल पुराना काम, आरोप राजनीति से प्रेरित

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

मुखिया निरोला सरदार और ग्राम प्रधान ने दी प्रतिक्रिया, पारदर्शिता और नियमानुसार कार्य होने का किया दावा

छोटा गम्हरिया पंचायत विवाद पर ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो का जवाब, कहा : 5 साल पुराना काम, आरोप राजनीति से प्रेरित

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य को लेकर लगे कथित घोटाले के आरोपों पर अब ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो और मुखिया निरोला सरदार ने खुलकर अपनी बात रखी है। ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने कहा कि यह कार्य लगभग 5 वर्ष पूर्व कराया गया था और इतने वर्षों के बाद यदि शिलापट्ट चोरी या गायब हो गया हो तो उसकी जवाबदेही तय करना संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके परिवार का कोई सदस्य यदि सरकारी पात्रता नियमों के तहत लाभुक बनने योग्य है तो इसमें कोई अनुचितता नहीं है। महतो ने इस विवाद को राजनीतिक उद्देश्यों से फैलाया गया झूठा और भ्रामक प्रचार बताया। मुखिया निरोला सरदार ने भी स्पष्ट किया कि पंचायत के सभी कार्य सरकारी दिशा-निर्देशों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे तो जांच करा सकता है क्योंकि पंचायत के पास हर योजना का अभिलेख और कार्य विवरण मौजूद है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्य जनता की भागीदारी से हो रहे हैं और गलत जानकारी फैलाने वालों पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न देकर सच्चाई समझने का प्रयास करें।

इन्हें भी पढ़ें.