गिरिडीह पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, साइबर अपराधी को छुड़ाने में रहे सफल थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त
भीड़ ने गिरफ्तार साइबर अपराधी चूरामन मंडल को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। घटना के बाद पुलिस की कई टीम मौके पर पहुँच कर हालत को संभाल लिया है।

गिरिडीह : साइबर अपराध के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों और आरोपी के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया. आरोपी के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी, डंडा एवं पत्थरो से जमकर हमला किया। इस दौरान थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हो गए वही सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और गिरफ्तार साइबर अपराधी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार करा दिया गया. पथराव में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना के चिकसोरिया गांव की है।
घटना देर रात करीब 1बजे की बतायी जा रही है। सुत्रो के अनुसार साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्त मे पुलिस टीम चिकसोरिरा मे चुरामन मंडल को पकड़ने गयी थी। सुत्रो के अनुसार, साइबर थाना गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराध के एक मामले में वांछित वारंटी चूरामन मंडल उर्फ चमलीटी अपने ससुराल चिक सोरिया गांव में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही साइबर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया। जिसके बाद आरोपी के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों की बारशाने लगे। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पथराव में थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन के शीशे और अन्य हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
भीड़ ने गिरफ्तार साइबर अपराधी चूरामन मंडल को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। घटना के बाद पुलिस की कई टीम मौके पर पहुँच कर हालत को संभाल लिया है। पुलिस फरार साइबर अपराधी और हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की पहचान में जुट गयी है.