बेटी की शादी बचाने पत्नी पहुंची थाना, शराबी पति को जेल भेजने की मांग
शराबी पति की हिंसा से परेशान पत्नी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Santosh Kumar
बेटी की शादी को लेकर तैयारियों में बाधा डालने और परिवार पर लगातार हिंसा करने के आरोप, पत्नी ने सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग की लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगिला, पंचायत ईचाक की संगीता देवी ने अपने पति राजेंद्र उरांव के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब का आदी है और नियमित रूप से उसके साथ-साथ बच्चों के साथ भी मारपीट करता है, जिससे पूरा परिवार परेशान है।
संगीता देवी ने कहा कि उनकी बेटी अमृता की शादी 23 अप्रैल को होने वाली है, लेकिन उनके पति ने घर में शादी के लिए मड़वा गाड़ने और अन्य तैयारियों में लगातार बाधा डाली। विरोध करने पर वह पड़ोसियों और मेहमानों के साथ भी मारपीट करता है।
महिला ने आरोप लगाया कि पति जमीन गिरवी रखकर शराब पीता है, जिससे परिवार आर्थिक संकट में है। उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है, ताकि बेटी की शादी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।