ताज़ा-ख़बर

प्रमोद खलखो को बनाया गया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रिपोर्ट: शनिरंजन 2 दिन पहलेझारखण्ड

नए अध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रमोद खलखो को बनाया गया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चैनपुर-: प्रमोद खलखो को प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर प्रखंड कमेटी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से बधाई दी। मौके पर ज़िला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने प्रमोद खलखो को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी प्रखंड में और अधिक मजबूत होगी तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। बधाई देने के बाद रघुनंदन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रखंड स्तर पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 19.jpg

वरिष्ठ कार्यकर्ता अल्बर्ट तिग्गा ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद खलखो के साथ पार्टी को मजबूत करने की दिशा में भावी योजनाओं को लेकर कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पार्टी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में ज़िला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, अल्बर्ट तिग्गा, शांता एक्का, फरीद खान (मांगरा), रघुनंदन प्रसाद, रश्मि मिंज, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर नए अध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

इन्हें भी पढ़ें.