विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से राजाबागी में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी
नया ट्रांसफार्मर लगने से अब बिजली व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जगी है

Report by अजय कुमार
बड़कागांव- प्रखंड अंतर्गत सिकरी पंचायत के राजाबागी में विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से ग्रामीणों के बीच नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इसका उद्घाटन सिकरी मुखिया प्रभु महतो द्वारा किया गया। ट्रांसफार्मर लगने से गांव में खुशी का माहौल देखा गया और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से बिजली की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नया ट्रांसफार्मर लगने से अब बिजली व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जगी है तथा गांव में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकरी मुखिया प्रभु महतो उपस्थित रहे। वहीं पंसस प्रतिनिधि अरुण कुमार महतो, मुन्ना सिंह उर्फ मोहित सिंह, प्रदीप कुमार, भोला महतो, फूलचंद गिरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आजसू केंद्रीय सचिव संदीप कुशवाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास सराहनीय है।