युवा वैज्ञानिक व पर्यावरणविद् डॉ. मोहम्मद मुनीब बने IANCAS के सदस्य
परमाणु विज्ञान और रेडियोकेमिस्ट्री के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संगठन ने दी सदस्यता, मुजफ्फरपुर के लिए गौरव का क्षण

ग़ज़नफर इकबाल,मुजफ्फरपुर
शहर के शोधार्थी व पर्यावरणविद् डाक्टर मोहम्मद मुनीब को Indian Association of Nuclear Chemists and Allied Scientists( IANCAS ) ने अपना सदस्य मनोनित किया है,यह संस्था Bhabha Atomic Research Centre से संबद्ध एक प्रमुख वैज्ञानिक संघ है जिसकी स्थापना वर्ष 1981 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के वैज्ञानिक समुदाय, शिक्षकों और छात्रों के बीच परमाणु विज्ञान (Nuclear Science) और रेडियोकेमिस्ट्री (Radiochemistry) को लोकप्रिय बनाना है।
यह संगठन BARC -Mumbai ,(DAE) Department of Atomic Energy तथा Board of Research in Nuclear Sciences (BRNS)के समन्वय से गतिविधियों का संचालन करता है जिसके क्षेत्रिय कार्यालय भी हैं जिसका मुख्य उद्देश्य परमाणु विज्ञान का प्रसार, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर परमाणु विज्ञान और रेडियोकेमिस्ट्री विषय को बढ़ावा देना।अनुप्रयोगों को बढ़ावा,शिक्षा, अनुसंधान, कृषि, चिकित्सा और उद्योगों में रेडियोआइसोटोप (Radioisotopes) और विकिरण स्रोतों के उपयोग को प्रोत्साहित करना, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों और अनुसंधान संगठनों के वैज्ञानिकों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा प्रयोगशालाएं चलाना है, IANCAS अपनी एक बुलेटिन भी प्रकाशित करती है जो परमाणु और रेडियो केमिस्ट्री से संबंधित रहती है डॉ. मो. मुनीब पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, भूगोल तथा परमाणु आपदा (Nuclear Disaster) जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से शोध कर रहे हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उनके शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि IANCAS की आजीवन सदस्यता उनके वैज्ञानिक एवं शोध कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी तथा उन्हें देश के अग्रणी वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। डॉ. मुनीब की इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।